प्रमुख समाजसेवी सुभाष जिंदल का निधन
कालांवाली | मंडीके प्रमुख समाजसेवी सुभाष जिंदल का शुक्रवार को हृदयाघात के कारण निधन हो गया। सुभाष जिंदल सिरसा के जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी कुलभूषण बांसल के ससुर थे। उनकी मृत्यु पर मंडी की भारत विकास परिषद, तेरापंथ जैन सभा, तेरापंथ युवक परिषद, अग्रवाल वैश्य समाज सहित अनेक सामाजिक राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।