कार बाइक की टक्कर में दो घायल
कालांवाली | गांवपिपली के पास कार की टक्कर लगने से दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को सहारा क्लब की एंबुलेंस की मदद से कालांवाली के सरकारी अस्पताल में लाया गया लेकिन यहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सिरसा रेफर कर दिया गया। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। गांव पिपली निवासी जगसीर सिंह, नरेश दुन्ना सिंह अपने घर से खेत जा रहे थे कि कालांवाली की तरफ से तेज गति से रही एक जेन कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों व्यक्ति घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने दुर्घटना की सूचना कालांवाली सहारा क्लब को दी। सूचना पाकर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों को कालांवाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से जगसीर सिंह, नरेश को प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया। जबकि दुन्ना सिंह को ओढ़ां के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना पाकर कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई। कार चालक मौके से फरार हो गया है।