पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेबीटी शिक्षकों ने सरकार से मांगी प्रमोशन

जेबीटी शिक्षकों ने सरकार से मांगी प्रमोशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ.मार्केट में स्थित भाजपा नेता के कार्यालय पर पहुंचकर रविवार को जेबीटी शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर भाजपा नेता राजेंद्र सिंह देसूजोधा को ज्ञापन सौंपा। वर्ष 2000 में नियुक्त जेबीटी शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने मांग की है कि उनके उच्च न्यायालय में विचाराधीन मामले का निपटारा किया जाए। 29 जनवरी 2014 को माननीय उच्च न्यायालय ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार को कहा था कि तेरह वर्षों से अधिक कार्यकाल को देखते हुए ऐसी पॉलिसी न्यायालय में पेश की जाए ताकि जेबीटी शिक्षकों के हित प्रभावित हो। लेकिन उस समय सरकार ने मामले को निपटाते हुए कोई पॉलिसी न्यायालय में पेश नहीं की। जेबीटी अध्यापकों ने कहा कि भाजपा सरकार से उम्मीद है कि वे शिक्षकों के हितों की रक्षा करेगी। उनके सेवा लाभ जैसे एसीपी, एचबीए पदोन्नति बहाल की जाए। वहीं भाजपा नेता राजेंद्र सिंह देसूजोधा ने विश्वास दिलाया कि उनकी बात सरकार तक पहुंचाएंगे और सर्वहितकारी पॉलिसी बनाने में प्रयास करेंगे।

भाजपा नेता देसूजोधा को जापन सौंपते जेबीटी शिक्षक