सिंगला की माता के निधन पर शोक
कालांवाली | मंडीके समाजसेवी डॉ. सोहन लाल सिंगला की माता माया देवी का गत दिनों निधन होने पर मंडी की विभिन्न समाजसेवी, धार्मिक, राजनीतिक संस्थाओं के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। उनके निधन पर अग्रवाल वैश्या समाज, आढ़ती एसोसिएशन, तर्कशील सोसायटी, अध्यापक संघ, गो अस्पताल सेवा समिति, गोरक्षा दल ने शोक जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।