हेरोइन की हो रही थी तस्करी, महिला चालक गिरफ्तार, साथी फरार
जिलेकी सीआईए सिरसा कालांवाली पुलिस ने गश्त चेकिंग के दौरान इनोवा गाड़ी ड्राइव कर रही महिला को गिरफ्तार किया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने जब महिला और गाड़ी की तलाशी तो उसके पास 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। महिला ने बताया कि वह गाड़ी इसलिए ड्राइव कर रही थी कि उनपर कोई शक ना करें। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान गुरविंद्र कौर प|ी जगराज सिंह निवासी गांव हस्सू के रूप में हुई है। जबकि उसके दोनों साथियों की पहचान भी कृष्ण सिंह निवासी रामसरा पंजाब बाला सिंह निवासी असीर के रूप में हुई है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।