पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस स्टैंड पर सफाई होने से यात्री झेल रहे परेशानी

बस स्टैंड पर सफाई होने से यात्री झेल रहे परेशानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयबस स्टैंड में मंगलवार को बिगड़ी हुई सफाई व्यवस्था के कारण यात्रियों ने सरकार संबंधित विभाग के खिलाफ रोष जताया और शौचालयों की सफाई के लिए एक कर्मचारी चौकीदार रख सफाई व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। यात्री बिंदर सिंह, राजा सिंह, रामप्रताप, गुरप्रीत सिंह, निम्मा सिंह थराज, गुरविंद्र सिंह सालमखेड़ा ने बताया कि एक तरफ तो सरकार विभिन्न जगहों पर सफाई अभियान चलाकर वाहवाही लूट रही हैं। दूसरी तरफ बस स्टैंड पर पिछले कई सालों से सफाई व्यवस्था की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। बस स्टैंड पर 3 शौचालय है। जिसमें से एक भी प्रयोग योग्य नहीं होता। शौचालयों में से कई बार पानी की टूटियां चोरी हो चुकी है उन्होंने बताया कि यहां पर महिला यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जीएम सुरेश कस्वां ने बताया कि हमने एक सफाई कर्मचारी अड्डा और शौचालयों की सफाई करने के लिए रखा हुआ हैं। यदि वह शौचालयों की सफाई नहीं करता तो वे ठेकेदार को बदलवा देगें और अभी समस्याओं का समाधान करवा देते हैं।

कालांवाली। बस स्टैंड में साफ-सफाई गंदगी जमा रहने पर यात्रियों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।

खबरें और भी हैं...