- Hindi News
- गैस एजेंसी के खिलाफ डीसी को सौंपी रिपोर्ट
गैस एजेंसी के खिलाफ डीसी को सौंपी रिपोर्ट
मंडीकालांवाली में डबवाली रोड पर भारत गैस की ओर से अधिकृत कर्ण गैस एजेंसी के खिलाफ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर रिपोर्ट डीसी को सौंपी गई है। पता चला है कि एजेंसी में भारी खामियां दर्शाई गई है। जिसके अनुसार गैस एजेंसी के संचालक और कारिंदों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई है। भारत गैस की ओर से अधिकृत कर्ण गैस एजेंसी के खिलाफ मंडीवासियों और आस-पास के क्षेत्र के लोगों द्वारा 13 सितंबर को दुकानें बंद कर गैस एजेंसी के सामने रोड जाम कर रोष प्रदर्शन किया था।
जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के डीएफएसी हंसराज भादू, सिरसा के नायब तहसीलदार रमेश भादू एएफएसओ नरेंद्र सरदाना और कालांवाली के थाना प्रभारी अनिल कुंडू ने मौका पर पहुंचकर गैस एजेंसी को सील कर दस्तावेज कब्जे में लिए थे। डीसी को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से सौंपी रिर्पोट में लोगों के असली दस्तावेज जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, गैस उपभोक्ता कार्ड गैस एजेंसी में मिलने और गैस की सप्लाई ठीक तरीके से देने, गैस सिलेंडर की राशि अधिक लेने, होम डिलीवरी देने के मामले में एएफएसओ नरेंद्र सरदाना ने बताया कि गैस एजेंसी में कई कमियां मिली है। जिसकी रिपोर्ट डीसी को पेश की गई है। उनके आदेश आते ही गैस एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज करवा देंगे।