पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दादू रोड पर जोहड़ के पानी से जलभराव, लोग परेशान

दादू रोड पर जोहड़ के पानी से जलभराव, लोग परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दादूरोड पर स्थित नगरपालिका की जगह पर बने जोहड़ से निकासी नहीं होने पर जलभराव होता है। इससे शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगरपालिका जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत करवा चुके है। लेकिन विभाग के अधिकारियों ने एक दूसरे पर दोष मंड रहे हैं।

जिसके कारण रोड पर करीब एक महीने से ज्यादा समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। दादू रोड पर खाल के पार पुरानी मंडी के सीवर, गलियों बरसाती पानी की निकासी के लिए नगरपालिका का एक जोहड़ बना हुआ है। जिसमें मंडी से निकलने वाले सीवरेज बरसात के पानी को एकत्रित किया जाता है। नगर पालिका प्रधान के अनुसार पिछले साल से उन्होंने उक्त जोहड़ को जनस्वास्थ्य विभाग को सौंप हुआ है। जबकि जन-स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस बात से इंकार कर रहे हैं। अब स्थिति यह है कि कुछ दिन पूर्व बरसात होने के कारण किसानों को इस समय सिंचाई के लिए पानी की जरूरत नहीं है और किसानों ने जोहड़ के पानी का प्रयोग करना बंद कर रखा है। जिससे पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर गया है। क्षेत्रवासी कौर सिंह, मोहन लाल, अमन, संदीप, आरके ने कहा कि जोहड़ से कुछ ही दूरी पर ही एक निजी स्कूल भी स्थित है। स्कूल में पडऩे वाले छात्र-छात्रों को स्कूल में जाने के लिए दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जिसके चलते बच्चों को अकसर स्कूल जाने में देरी हो जाती है।

जोहड़ का ठेका देते हैं

नगरपालिकाप्रधान जगसीर सिंह गिल ने कहा कि हमने तो उक्त जगह जनस्वास्थ्य विभाग को दे रखी है। जनस्वास्थ्य विभाग ही इसे देखता है। पहले हम जोहड़ का ठेका देते थे। लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग के एतराज के बाद हमने इसकी जिम्मेदारी उन्हें ही दे दी है।