- Hindi News
- सरपंच पर ट्री गार्ड पौधों में गोलमाल करने का आरोप, पंच ने इस्तीफा िदया
सरपंच पर ट्री-गार्ड पौधों में गोलमाल करने का आरोप, पंच ने इस्तीफा िदया
गांवसिंघुपरा में किसान पंच-सरपंच पर पौधे ट्री गार्ड लगाकर पैसे हड़पने के आरोप लगाया है। गांव के वार्ड 4 की पंच किरण बाला ने सरपंच जसपाल कौर उसके पति पर भ्रष्टाचार करने के मनमर्जी करने के आरोप लगाते हुए अपने त्याग पत्र दे दिया है और इसी के साथ किसान मनजीत सिंह ने आरटीआई से खुलासा कर पौधे ट्री गार्ड लगाकर पैसे हड़पने के आरोप लगाए हंै।
मनजीत सिंह ने इस मामले में डीसी को शपथपत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। मनजीत सिंह ने बताया कि उनके सरकार द्वारा हरियाली स्कीम के तहत कुछ समय पहले पौधे लगाने के लिए लाखों रुपये की राशि भेजी थी। उस राशि से गांव के हाई स्कूल, प्राइमरी स्कूल, अनाज मंडी, श्मशान घाट जलघर आदि जगहों पर पौधे लगाए जाने थे। मनजीत सिंह का आरोप है कि गांव की सरपंच जसपाल कौर ने इनमें से किसी भी जगह पर पौधे नहीं लगाए। सरपंच ने सिर्फ कागजों में पौधे लगाए दिखाए ट्री गार्ड के नाम पर लाखों रुपये की राशि का गबन किया है। उन्होंने बताया कि उनको आरटीआई के तहत बिलों से पता चला है कि सरपंच ने गांव में लगभग एक लाख बारह सौ पचास रुपये के 1495 पौधे करीब 57 हजार रुपये के ट्री गार्ड दिखाए गए है। गांव में कुछ ही पौधे लगाए गए है ट्री गार्ड तो नाममात्र ही है।
रंजिश के चलते लगाए आरोप
सरपंचजसपाल कौर के पति निशान सिंह ने बताया कि निजी रंजिश के चलते उक्त आरोप लगाए जा रहे हैं, सारे आरोप बेबुनियाद हैं। हमने गांव में कई जगह पर सैकड़ों पौधे लगाए हैं। उन्होंने बताया कि ट्री गार्ड उन्होंने खुद नहीं बल्कि हरियाली स्कीम के तहत लगवाए है। जिनको गांव के लोगों ने अपने घरों में लगा लिए है। वे जांच करवाने को तैयार है। पंचायत द्वारा गांव लगाए पौधों की जांच चंडीगढ़ से एक टीम ने भी की थी। पंच किरण वाला द्वारा त्यागपत्र देने के बारे में उन्होंने बताया कि वह उससे नाजायज तरीके से पक्का मकान पास करवाना चाहती थी जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया। तभी उन्होंने ये आरोप लगाए है।
कालांवाली। गांव सिंघपुरा के राजकीय हाई स्कूल में पंचायत द्वारा लगवाए गए ट्री गार्ड।