पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्विस स्टेशन की लिफ्ट के नीचे फंसने से मौत

सर्विस स्टेशन की लिफ्ट के नीचे फंसने से मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालांवालीमें सर्विस स्टेशन की लिफ्ट के अचानक खराब हो जाने से एक व्यक्ति की दब जाने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया है। कालांवाली निवासी जसबीर पुत्र करनैल सिंह कालांवाली में रोड़ी रोड पर सर्विस स्टेशन का संचालन करता है। गुरुवार सुबह 10 बजे वह किसी गाड़ी की सर्विस कर रहा था अचानक लिफ्ट खराब हो गई और गाड़ी उसके ऊपर गिरी। लिफ्ट और गाड़ी के नीचे दबने से जसबीर सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए ओढ़ां अस्पताल लाया गया और यहां से उसे सिरसा रैफर कर दिया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया है।

कालांवाली। बस स्टैड के पीछे सर्विस स्टेशन पर लिफ्ट में फसने पर युवक की मौत के बाद इकट्ठे हुए लोग।