पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच ने लगवाए 40 ट्री गार्ड, 20 की तलाश जारी

सरपंच ने लगवाए 40 ट्री गार्ड, 20 की तलाश जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवसिंघपुरा के एक किसान पंच ने सरपंच पर पौधे ट्री गार्ड लगाकर पैसे हड़पने के आरोप लगाए थे। इसी के चलते गांव के वार्ड नंबर चार की पंच किरण बाला ने सरपंच पर भ्रष्टाचार मनमर्जी करने के आरोप लगाते हुए अपने त्याग पत्र दे दिया था। मगर गुरुवार शाम को सरपंच प्रतिनिधि ने गांव से ट्री गार्ड ढूंढ़कर लगाने शुरू कर दिए। शाम को करीब 40 ट्री गार्ड लगा दिए गए। जबकि बाकी की तलाश की जा रही थी। सरपंच प्रतिनिधि का कहना है कि लोग ट्री गार्ड को उठाकर अपने घर में ले गए थे। अब घरों से ट्री गार्ड निकाले जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गांव सिंघपुरा में पंचायत ने मार्च 2012 में 60 ट्री गार्ड लगाने के बिल पास करवाए गए थे। जिसका खुलासा किसान मनजीत सिंह ने आरटीआई से हासिल लिया। मनजीत सिंह ने बताया था कि उनके गांव में सरकार द्वारा हरियाली स्कीम के तहत कुछ समय पहले पौधे लगाने के लिए लाखों रुपये की राशि भेजी थी। उस राशि से गांव के हाई स्कूल, प्राइमरी स्कूल, अनाज मंडी, श्मशान घाट जलघर जगहों पर पौधे लगाए जाने थे।

मनजीत सिंह का आरोप था कि गांव की सरपंच जसपाल कौर ने इनमें से किसी भी जगह पर पौधे नहीं लगाए। सरपंच ने सिर्फ कागजों में पौधे लगाए दिखाए थे।