पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर कबड्डी टूर्नामेंट 18 फरवरी से

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर कबड्डी टूर्नामेंट 18 फरवरी से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालांवाली। | गांवजगमालवाली में जननायक स्पोटर्स क्लब जगमालवाली महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट 18 फरवरी को करवाया जा रहा है। गांव के समाजसेवी तरसेम ठेकेदार ने बताया कि टूर्नामेंट में कबड्डी ओपन, 52 किलो 32 किलो वर्ग के मैच करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा कबड्डी ओपन के विजेता टीम को 51 हजार उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य वर्गों की विजेता उपविजेता टीमों को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।