पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने कनीना के 103 पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

एसडीएम ने कनीना के 103 पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएम ने कनीना के 103 पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

कनीना | विधानसभाचुनावों को लेकर कनीना की एसडीएम डॉ. सुभिता ढाका ने कनीना खंड में स्थापित किए गए 103 पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इन बूथों पर बिजली-पानी, रैंप, दरवाजे सहित पोलिंग बूथ उसके नंबर अंकित होने सहित अन्य सभी कार्यों की पूर्ति के निर्देश भी दिए। नगरपालिका परिधि में स्थापित किए गए पोलिंग बूथों को दुरूस्त करवाने की जिम्मेवारी नपा सचिव को दी गई, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के बूथों के लिए बीडीपीओ को कहा गया। सभी पोलिंग बूथों की जांच कर उसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई।