- Hindi News
- बच्ची से 60 साल के वृद्ध ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बच्ची से 60 साल के वृद्ध ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार
कनीनाउपमंडल के गांव गुढ़ा में एक वयोवृद्ध व्यक्ति द्वारा स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ने वाली एक 11 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने के मामले में पीड़ित बच्ची के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में बच्ची एवं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया।
स्कूल में पढ़ने वाली किशोरी ने महिला पुलिस एवं लीगल सैल के समक्ष दिए गए बयान में बताया कि वह शुक्रवार को अपनी कक्षा में बैठकर अध्ययन कर रही थी तभी करीब सवा 11 बजे गांव का ही एक वृद्ध व्यक्ति जगन सिंह उनकी कक्षा में आया।
भाेजनकराने के बहाने स्कूल से ले गया आरोपी : उक्तबच्ची को घर पर भोजन कराने की बात कहकर अध्यापक जयप्रकाश से अवकाश दिलवाकर ले गया। बच्ची के अनुसार जगन उसे नजदीक के कपास के खेत में ले गया जहां उसने छेडख़ानी कर अश्लील हरकतें की। आरोपी ने पीड़ित बच्ची को उक्त बातें किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। करीब आधे घंटे बाद किशोरी वापस स्कूल में गई। स्कूल की छुट्टी हुई तो वह रोती हुई अपने घर पंहुची। उसकी मां ने रोने का कारण पूछा तो उसने सारी घटना उगल दी। इस घिनौनी हरकत को देखकर बच्ची के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा तथा उन्होंने इस घटना की महिला हेल्पलाइन पर दूरभाष से सूचना दी। किशोरी के बयान दर्ज कर उसके की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं सहित पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया।