पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली

महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैश्यसमाज द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अलवर के कलाकारों ने शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद युवाओं को अग्रसेन की जीवनी से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के संयोजक पवन मंगला ने बताया कि महाराज अग्रसेन सिद्घांतवादी होने के अलावा न्यायप्रिय थे। उन्होंने हमेशा शांति भाईचारे भावना का प्रचार किया है। उनकी जीवनी से समाज को प्रगति परोपकार की प्रेरणा मिलेगी। इसके बाद निजामपुर रोड़ से शोभायात्रा आरंभ की गई। बस स्टैंड,नारनौल, कोटपूतली, गर्ल्स स्कूल से होकर झांकी यात्रा बैद्य धर्मशाला पहुंची। जहां कलाकारों को नकद स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्यामसुंदर, रोहित, दीवान, फूलचंद, कैलाशचंद, पवन मित्तल आदि लोग मौजूद रहे।

कनीना में आज निकाली जाएगी अग्रसेन शोभायात्रा

कनीना|महाराजअग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में कल 28 सितंबर को कनीना में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर महाराजा की शोभायात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। जिसका प्रारंभ राधा-कृष्ण मंदिर से होकर अग्रसेन मार्ग से बस स्टैंड, बाबा मोलड़नाथ मार्ग से होती हुई दुर्गा मंदिर में सम्पन्न होगी।