पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धनौंदा में पंचायती भूमि पर कब्जे का प्रयास

धनौंदा में पंचायती भूमि पर कब्जे का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनीना | कनीनाउपमंडल के गांव धनौंदा में ग्राम पंचायत द्वारा सीवरेज लाइन को उखाड़कर पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कनीना के एसडीएम सतबीर जांगू से कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता नारायण, वेद ने बताया कि धनौंदा में बाबा दयाल मंदिर के साथ लगाई गई वर्षों पुरानी सीवरेज लाइन को गांव के कुछ व्यक्तियों ने अपने निहित स्वार्थों के चलते उखाड़ दिया ओर जमीन पर कब्जा करना प्रारंभ कर दिया। ग्राम पंचायत को मालूम होते हुए भी अवैध कब्जेधारियों पर लगाम लगाने से गुरेज कर रही है। जिससे पंचायत की मिलीभगत होने के आरोप लगाए जाने लगे हैं। उक्त जमीन पर करीब 200 फुट जमीन पर दीवार बनाकर कब्जा किया जा रहा है। एसडीएम सतबीर जांगू ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को तत्काल मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा बंद कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।