पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने पूछे अध्यापकों से सवाल

विद्यार्थियों ने पूछे अध्यापकों से सवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनीना|एसडी वरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय ककराला में मानवाधिकार दिवस पर विद्यार्थी अध्यापक संगोष्ठी का आयोजन किया। सीबीएसई के दिशा निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद को श्रद्धासुमन अर्पित कर संगोष्ठी की शुरुआत की गई। कनिष्ठ वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने विभिन्न मुद्दों एवं विषयों पर अध्यापकों से प्रश्न किए। जिनके सहज भाव से अध्यापकों ने जवाब दिए। विद्यालय के निदेशक जगदेव यादव, प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र यादव, विज्ञान संकाय के एचओडी पूर्ण सिंह ने भी विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए।