दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
कनीना| बीतेमाहभर पूर्व खेड़ी गांव में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके आरोपी पति को काबू करने में सफलता पाई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते नवंबर माह में खेड़ी गांव की महिला नीतू ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। मृतका के परिजनों ने इसे दहेज हत्या करार देते हुए पुलिस को शिकायत देकर पति सहित 4 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में सास जेठ को पहले गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था अब पुलिस ने नीतू के पति पवन कुमार को काबू कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। थाना अध्यक्ष सूबेसिंह ने बताया कि पवन कुमार को उस समय काबू किया जब वह अपने गांव पहुंचा।