- Hindi News
- उच्चत के ग्रामीणों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप
उच्चत के ग्रामीणों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप
कनीना | कनीनाउपमंडल के गांव उच्चत के ग्रामीणों ने बिजली निगम के एजीएम को शिकायत देकर उनके गांव में ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर गांव के ही एक व्यक्ति पर अवैध रूप से वसूली करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों द्वारा निगम के एजीएम को दी शिकायत में कहा गया है कि ओमप्रकाश नामक व्यक्ति द्वारा गांव में ट्रांसफार्मर स्थापित करवाने के नाम पर बिजली निगम के कर्मचारियों को रुपए देने के नाम पर उनसे हजारों रुपए अवैध वसूली की है। ग्रामीण कृष्ण कुमार, मांगेराम, रामचंद्र, जिले सिंह, संतलाल ने वसूली करने के आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।