- Hindi News
- आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने को पुलिस गश्त बढ़ाया
आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने को पुलिस गश्त बढ़ाया
जिलेमें शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त को बढ़ाया गया है, वहीं पुलिस थानों चौकियों में अति आधुनिक यंत्र वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं। उक्त विचार जिला पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने आज कनीना थाने के औचक निरीक्षण के समय पत्रकारों से बात करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में ज्यादातर चोरी की घटनाएं होती हैं, जिन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है। आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस गश्त को बढ़ाया गया है तथा सभी थाना अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी बलबीर सिंह ने कनीना थाने का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई, रिकार्ड आदि का अवलोकन किया, जो दुरुस्त मिला। बाद में उन्होंने डीएसपी हंसराज, थाना अध्यक्ष सूबेसिंह, चौकी इंचार्ज महावीर सिंह से क्षेत्र में क्राइम की जानकारी ली।
इलाके के लोगों की मांग पर एसपी ने शीघ्र ही एक जिप्सी पुलिस चौकी कनीना में भिजवाने का आश्वासन दिया। जिस पर नागरिकों ने खुशी जाहिर की। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ग्रामीण जनता से सहयोग की अपील करते हुए अनजान अपरिचित लोगों के बारे में पुलिस को सूचित करने को कहा।