पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम में चोरी के बाद 3 माह से सुविधा बंद

एटीएम में चोरी के बाद 3 माह से सुविधा बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेंद्रगढ़ | कनीनाक्षेत्र से गत दिनों पीएनबी बैंक के दो एटीएम को अज्ञात चोर उखाड़ ले गए थे। जिनमें लगभग 38 लाख रुपए की नकदी थी। पुलिस ने दोनों ही मामले को ट्रेस आउट कर आरोपियों से एटीएम मशीन से चुराए गए लगभग 23 लाख रुपए की नकदी बरामद कर ली है। उधर बैंक ने चोरी के बाद एटीएम की सुरक्षा बढ़ाने की बजाए दोनों ही एटीएम मशीनों को बंद कर लोगों को एटीएम की सुविधा से ही महरूम कर दिया है। कनीना में बीडीपीओ कार्यालय के सामने स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम मशीन को चोर 29 अक्टूबर की रात को पिकअप गाड़ी की सहायता से उखाड़ ले गए थे। उक्त मशीन में लगभग 14 लाख रुपए की नकदी थी। इस एटीएम की सुरक्षा बढ़ाने की बजाए बैंक ने इसकी सुविधा ही बंद कर दिया गया। जिस समय एटीएम मशीन को उखाड़ा गया, उस समय कोई गार्ड तैनात नहीं था। उधर 23 सितंबर की रात को सेहलंग स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम को भी अज्ञात चोर किसी वाहन की सहायता से उखाड़ ले गए थे, जिसमें लगभग 24 लाख रुपए की नकदी थी। इस बूथ पर भी गार्ड नहीं था। इस एटीएम की भी सुरक्षा के उपाय करने की बजाए इसे बंद कर दिया।