- Hindi News
- बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं के लिए लगाया शिविर
बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं के लिए लगाया शिविर
कनीनाके बीएसएनएल एक्सचेंज में एक दिवसीय खुले दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने लम्बे समय से बंद पड़े लैंडलाइन फोन जिनका बिल बकाया था था एवं जिनके बिल की राशि अधिक दिखाई गई थी उन्हें ठीक किया गया। उपभोक्ताओं द्वारा मांग के आधार पर अपने लैंडलाइन फोन पर ब्राडबैंड की सुविधा दी गई। निगम के डीईटी ईश्वर सिंह ने कहा कि बीएसएनएल के ग्राहकों को ब्राडबैंड चलाने में कोई कठिनाई आती है तो वे किसी भी कार्यदिवस को 12678 डायल करके जानकारी ले सकते हैं। इस नंबर पर उपभोक्ता ब्राडबैंड से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। मोबाइल फोन के माध्यम से जानकारी लेने के लिए 01274-12668 अलग से नंबर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल ही सबसे बढिय़ा सस्ता नेटवर्क है।
निगम के एसडीओ हेमचंद्र यादव ने बताया कि इस संचार कम्पनी के उपभोक्ताओं की समस्याओं की सुविधा के लिए आगामी 30 सितंबर को भी कनीना एक्सचेंज में ऐसे शिविर का आयोजन किया जाएगा।