- Hindi News
- चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने पंचायतों पर डाली जिम्मेदारी
चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने पंचायतों पर डाली जिम्मेदारी
कनीना | क्षेत्रमें चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ठीकरी पहरा जरूरी है। सभी पचांयतें ठीकरी पहरा लगाना सुनिश्चित करें तो अपराधिक घटनाओं पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। ये बातें कनीना के थाना अध्यक्ष मलखान सिंह ने प्रेस के समक्ष कही। उल्लेखनीय है कि कनीना क्षेत्र में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी बढ़ा दी है, लेकिन चुनाव का समय होने के कारण उनकी जिम्मेदारी ओर अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस टीमें विभिन्न गांवों मुख्य सड़कों पर गश्त कर रही हैं, इसके अलावा अनेक स्थानों पर नाके भी बनाए गए हैं। मलखान सिंह ने बताया कि अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीण जनता को भी अजनबी व्यक्तियों पर निगरानी रखनी चाहिए तथा पुलिस को भी समय रहते सुचित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर के आदेशों के अनुसार सभी पंचायतों को रात्री के समय ठीकरी पहरा लगाने को कहा गया है। कुछ पंचायतें ठीकरी पहरा नहीं लगा रही हैं उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधीश को पत्र भेजा जाएगा।