पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच के नाम पर 75 रुपए वसूलने से गैस उपभोक्ताओं में रोष

जांच के नाम पर 75 रुपए वसूलने से गैस उपभोक्ताओं में रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांच के नाम पर 75 रुपए वसूलने से गैस उपभोक्ताओं में रोष

भास्कर न्यूज|कनीना

कनीनागैस ऐजेंसी द्वारा जांच के नाम पर 75 रुपए प्रत्येक उपभोक्ता से वसूलने से गैस उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। घरेलू गैस उपभोक्ता ओमप्रकाश, विजय सिंह, सुनील, गूगनराम, महावीर सिंह, अशोक कुमार, सत्यवीर सिंह, सुभाषचंद, विनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुशील कुमार, रामनिवास, मुकेश शर्मा ने बताया कि कनीना गैस ऐजेंसी संचालक द्वारा जांच के नाम पर 75 रुपए प्रति कॉपी वसलू किए जा रहे हैं जो उपभोक्ताओं से नाईंसाफी है।

उन्होंने कहा कि कम्पनी के नाम से ऐजेंसी एसडीएम से की जाएगी शिकायत संचालक ने बीते वर्ष 50 रुपए जांच के नाम से वसूली की थी। इस बार 25 रुपए ओर बढ़ा दिए जाने से ग्रामीण उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त मार पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने इस बाबत एसडीएम को पत्र भेजने का निर्णय लिया है। इस सदंर्भ में एजेंसी प्रबंधक सुनील कुमार ने कहा कि प्रत्येक दो साल में ये जांच होती है जिसकी फीस कम्पनी निर्धारित करती है।