पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवीलाल जयंती पर कार्यकर्ताओं की बैठक

देवीलाल जयंती पर कार्यकर्ताओं की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवीलाल जयंती पर कार्यकर्ताओं की बैठक

नांगल चौधरी | रामभवनधर्मशाला में हलका प्रधान काशीराम रावत की अध्यक्षता में इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। जिसमें पार्टी की प्रत्याशी मंजू चौधरी तथा राष्ट्रीय सचिव कवर सिंह कलवाड़ी मुख्य रूप से मौजूद रहे। मंजू चौधरी ने कहा कि इनेलो द्वारा 23 सितंबर को कनीना में शहीदी दिवस समारोह मनाया जाएगा। इसके बाद 25 सितंबर को जींद में पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल जयंती के अवसर पर रैली की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर भेदभाव एवं भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए। कवर सिंह कलवाड़ी ने बताया कि 18 सितंबर को पूर्व सांसद अवतार की भडाना तथा इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला निजामपुर पहुंचेंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को चुनावी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।