टक्कर मार घायल करने का मुकदमा दर्ज
महेंद्रगढ़| पुलिसने नगर के मोहल्ला बास निवासी सत्यनारायण के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ उसे टक्कर मार कर घायल करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल सत्यनारायण ने दिए बयान में बताया कि गत दिसंबर को कनीना रोड पर गांव सिगड़ा के पास एक कार चालक ने उसकी मोपेड को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वह घायल हो गया था।