पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महंगाई के अनुसार निर्धारित हो किराया

महंगाई के अनुसार निर्धारित हो किराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेंद्रगढ़। ऑटो चालकों की हड़ताल के चलते महेंद्रगढ़ क्षेत्र में शनिवार के दिन सवारियों को ढोह रही खच्चर रेहडिय़ों ने लोगों की दशकों पुरानी यादों को ताजा कर दिया। कुछ यात्री शर्माते हुए मजबूरी में इन गाडिय़ों की सहायता से अपने गंतव्य जा रहे थे तो कुछ लोगों ने इन गाड़ियों में बैठकर पुराने जमाने की यादें ताजा कर गर्व का अनुभव किया।

महेंद्रगढ़ में जिला प्रशासन ने शनिवार को ऑटो चालकों की बैठक लेकर ऑटो का विभिन्न रूटों पर किराया निर्धारित किया था। प्रशासन द्वारा ऑटो का किराया कम किए जाने के विरोध में शनिवार को नगर के सभी ऑटो चालकों ने हड़ताल कर ऑटो का चक्का जाम कर दिया। जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में दशकों पुरानी खच्चर गाड़ी यात्रियों के लिए सहारा बनी। लोग खच्चर गाड़ी की सहायता से अपने गंतव्यों पर पहुंचते नजर आए। हड़ताल कर रहे ऑटो चालकों ने प्रशासन से महंगाई के मुताबिक किराया निर्धारित करने की मांग की। ऑटो चालकों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

ऑटो किराया कम करने का विरोध : महंगाई को अनदेखा कर प्रशासन द्वारा ऑटो किराया कम निर्धारित किए जाने के विरोध में नगर में चलने वाले सभी ऑटो चालक शनिवार को बस स्टैंड पर अपने-अपने ऑटो खड़े हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने सरकार प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किराए में बढ़ोतरी करने की मांग की। साथ ही उन्होंने प्रशासन को चेताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी वे हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।

यात्री रहे परेशान : सुबहसे ही ऑटो यूनियन की हड़ताल के चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। महिलाओं बुजुर्गों को बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन अन्य स्थानों पर जाने के लिए काफी दौड़-धूप करनी पड़ी। लोगों को समय पर ट्रेन बस पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बीमार व्यक्तियों को भी ऑटो की हड़ताल के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा।

किसी व्यक्ति द्वारा सीएम विंडो पर महेंद्रगढ़ में ऑटो किराया निर्धारित किए जाने की शिकायत भेजी, जिस गत शुक्रवार को प्रशासन हरकत में आया। जिला उपायुक्त ने अधिकारियों को आदेश जारी कर महेंद्रगढ़ में ऑटो किराया निर्धारित करने के निर्देश दिए, जिस पर कार्रवाई करते हुए महेंद्रगढ़ के एसडीएम उमेद सिंह मोहन, कनीना के एसडीएम सतबीर सिंह जांगू, नारनौल के एसडीएम महेश कुमार, आरटीए अजय चोपड़ा, जीएम रोडवेज खूबीराम कौशल महेंद्रगढ़ के तहसीलदार मनबीर सिंह सांगवान की टीम ने ऑटो चालकों का नगर के विभिन्न रूटों का किराया निर्धारित कर दिया।

आज भी वफादार अपनी सवारी: ऑटो की हड़ताल का फायदा उठाते हुए खच्चर रेहड़ी चालकों भी सुबह से ही नगर के रेलवे स्टेशन बस स्टैंड पर गए। कुछ लोग इन गाडिय़ों में बैठने में संकोच करते नजर आए परंतु समय पर अपने गंतव्यों पर पहुंचने के लिए अधिकतर लोगों ने मजबूरी वश खच्चर गाड़ियों में यात्रा की। जहां अनेक यात्री इन गाडिय़ों में बैठने की बजाए पैदल ही जा रहे थे तो कुछ लोग मस्ती से दशकों पुराने इस यातायात के साधन में बैठकर लुत्फ उठा रहे थे।