पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विज्ञान प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में वत्स नीतिश, अनिल, मनीष ग्रुप प्रथम

विज्ञान प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में वत्स नीतिश, अनिल, मनीष ग्रुप प्रथम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रथम रहने वाली छात्राएं हुईं सम्मानित

मेगा विज्ञान प्रदर्शनी में 46 मॉडल प्रस्तुत

मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दो छात्राओं ने 4 से 6 फरवरी तक एससीईआरटी में आयोजित राज्यस्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय जिले का नाम रोशन किया। चयनित विद्यार्थियों के स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एचईएस-1 मुकेश लावनिया विशिष्ट अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी रामानंद यादव थे। विद्यालय के चेयरमैन सतन सिंह यादव ने बताया कि विज्ञान प्रश्नोत्तरी में हरियाणा से 169 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा प्रिया कंचन ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रिया कंचन को प्रशस्ति पत्र 2 हजार रुपए का नगद पुरस्कार एससीईआरटी के फाइनेंस कमिश्नर अनिल कौशिक द्वारा पारितोषिक के रूप में दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मुकेश लावनिया ने कहा कि आज विद्यार्थी अपनी मेहनत के बल पर अपने विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र जिले का नाम रोशन कर रहा है। बच्चों की दिल की गहराईयों को छू लिया और जीवन में उतारने लायक बहुत सारी बाते बताई। इसके अलावा विद्यालय के चेयरमैन सतन सिंह यादव ने विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य प्रदीप तंवर ने प्रिया कंचन को हार्दिक बधाई देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह में विद्यालय के पुराने छात्र कॉमर्स संकाय से 12 वीं पास कर चुके हन्नी को भी आमंत्रित किया गया।

इस छात्र ने अपनी मेहनत और लगन से सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के सभी अध्यापकों ने हन्नी को हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर चेयरपर्सन मधु तंवर मंजु यादव, राजेन्द्र शर्मा, सुरेश शास्त्री देवास, जगबीर लांबा, मुकेश शर्मा, बीरेंद्र, योगेश, जसवंत, अर्चना, निर्मला, सुमन सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

महेंद्रगढ़. मॉडलस्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विजेता छात्रा को सम्मानित करते अतिथि शिक्षकगण।

महेंद्रगढ़. सूरजस्कूल महेंद्रगढ़ मेें विज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।