कनीना | कनीना में आज शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया जाना था लेकिन नायब तहसीलदार एवं उनका स्टॉफ गुडग़ांव कमिश्नर की बैठक में चला जाने से अदालत नहीं लग सकी। इंतकाल संबंधी केस संतोष यादव द्वारा आयोजित खुले दरबार में पहुंचे। जहां उनके समाधान के लिए एसडीएम सतबीर सिंह जांगू को नियुक्त गया। उन्होंने इंतकाल एवं भूमि संबंधी शिकायतों का तत्परता से निपटारा करने का आश्वासन दिया।