पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ककराला स्कूल में हुई शिक्षक अभिभावक बैठक

ककराला स्कूल में हुई शिक्षक-अभिभावक बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनीना | एसडीवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में शनिवार को एलकेजी से दूसरी कक्षा तक विद्यार्थियों के अभिभावक-अध्यापक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के निदेशक जगदेव यादव ने विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए वैज्ञानिक तरीके से पढ़ाई करवाने पर बल दिया। प्राथमिक विभाग के अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने विद्यालय पहुंचे सभी अभिभावकों का अभिनंदन किया। बैठक के दौरान उन्होंने आई-डिस्कवरी कार्यक्रम पर विचार-विमर्श किया। अभिभावकों ने नई शिक्षा पद्धति को सराहनीय बताया। विद्यार्थी एक्स सीड कार्यक्रम के तहत किस प्रकार से शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जगदेव सिंह यादव ने अभिभावकों के पीटीएम की बैठक में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया तथा उनके सुझाव समय-समय पर आमंत्रित करने पर बल दिया। उन्होंने पढ़ाई के लिए शिक्षकों द्वारा मूल्यांकन टेस्ट लिए जाने एवं उनकी प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश की।