कनीना। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर क्षेत्र के गांव सिगड़ी राजपूत निवासी राजकुमार की 27 वर्षीय विवाहित लड़की रेनू की शिकायत पर ससुराल पक्ष के कनीना निवासी तीन लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेनू ने न्यायालय में दायर इस्तगासे में न्यायाधीश को बताया कि उसका विवाह 3 जून 2009 को कनीना निवासी सुनील के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति सुनिल, देवर हरीश ससुर बाबूलाल दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।