पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंप्यूटर शिक्षा बेसिक शिक्षा का ही एक हिस्सा : प्रो. कर्मवीर

कंप्यूटर शिक्षा बेसिक शिक्षा का ही एक हिस्सा : प्रो. कर्मवीर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ककराला में एक दिवसीय कंप्यूटर कार्यशाला

भास्करन्यूज | कनीना

एसडीवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में आज एक दिवसीय कंप्यूटर हार्डवेयर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मुख्यातिथि प्रो. कर्मवीर यादव ने कार्यशाला का उद्घाटन किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर की जानकारी आवश्यक है। प्रदेश तथा केंद्र सरकारें भी कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देती हुई ऑनलाइन कार्य करने के दिशा-निर्देश जारी कर रही है। कंप्यूटर इंजीनियर विकास यादव ने सबसे पहले कंप्यूटर के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ कंप्यूटर की पढ़ाई भी सुनिश्चित करनी चाहिए। विकास यादव ने कंप्यूटर के माध्यम से गणित के सवाल हल करके दिखाए।

विद्यालय के निदेशक जगदेव सिंह यादव ने बताया कि विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए समय-समय पर ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहता है। कंप्यूटर शिक्षा बेसिक शिक्षा का ही एक हिस्सा है। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर पूर्ण सिंह, ओमप्रकाश यादव, राजेंद्र सिंह, संजय कुमार मनोज कुमार उपस्थित थे।