कनीना-रेवाड़ी सड़क हादसे में एक घायल
कनीना| कनीना-रेवाड़ीसड़क मार्ग पर भडफ़ के नजदीक घटित एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
कार एवं बाइक की टक्कर में भडफ़ वासी बाइक सवार धर्मेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी कनीना दाखिल कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे जयपुर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।