पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कनीना मंडी में सात दिवसीय भागवत कथा 12 फरवरी से

कनीना मंडी में सात दिवसीय भागवत कथा 12 फरवरी से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनीना| कनीनामंडी में 5वीं विशाल भगवत कथा का आयोजन 12 फरवरी से किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मंडी वासी अनिल गर्ग ने बताया कि सात दिवसीय इस कथा का वाचन वृंदावन के आचार्य स्नेहबिहारी करेंगे। कनीना मंडी में ककराला रोड स्थित रामनिवास धर्मशाला में होने वाली कथा की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। 12 फरवरी को कथा से पूर्व कलश यात्रा होगी जो हनुमान मंदिर, पावर हाऊस से शुरू होकर कथा स्थल तक जाएगी। 18 फरवरी तक चलने वाली इस इस कथा का समय दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का रहेगा। श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर मुकेश अग्रवाल, सज्जन गुप्ता, विनोद मित्तल, विक्की पंसारी, मनोज रोहिल्ला सतीश कुमार तैयारियों में जुटे हुए हैं।