- Hindi News
- सीमावर्ती थाना अधिकारियों से बैठक, अवैध हथियारों के आदान प्रदान पर रोक के निर्देश
सीमावर्ती थाना अधिकारियों से बैठक, अवैध हथियारों के आदान-प्रदान पर रोक के निर्देश
हरियाणाविधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह ने शनिवार को राजस्थान की सीमावर्ती क्षेत्र के पर्यवेक्षक अधिकारी थाना प्रबंधकों की बैठक लेकर बार्डर पर नाका लगा कर शराब तस्करी, मादक पदार्थ तस्करी अवैध हथियारों के आदान-प्रदान पर पूर्णतया रोक लगाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में 15 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र के रास्तों से शराब तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, उद्घोषित अपराधियों का आवागमन, शरारती तत्वों को आपराधिक घटनाओं को बढ़ावा देने हथियारों का आदान-प्रदान जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं।
इन संभावित घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती क्षेत्र के थाना प्रभारी 24 घंटे कड़ी चौकसी बरतें। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक जयपाल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बिजेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक खेतड़ी (राजस्थान) पूनम सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बहरोड़ (राजस्थान) मोहम्मद अयूब, निरीक्षक हरिओम सिंह, सीआईए निरीक्षक पवन कुमार, राजस्थान के सीमावर्ती थानों के प्रबंधक चौकी इंचार्ज मौजूद थे।
कनीना | विधानसभाचुनावों को लेकर जहां प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है, वहीं कनीना सीटी पुलिस थाना के पास नाका स्थापित किया गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत यह नाका उचित भी है लेकिन वाहनों की जांच के समय जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर जनता को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। सुबह के समय नाके पर तैनात टीमों के बदली होने के समय करीब 3-4 घंटे नाका खाली रहता है जिससे वाहन बेरोक-टोक गुजरते हैं।
ऐसे अनेक वाहन नाके से गुजरते हैं जिनमें प्रचार सामग्री होने के साथ-साथ वाहनों पर एक से अधिक झंडी पोस्टर लगे हुए होते हैं। कानफोडू वाहन भी प्रचार करते हैं। इसके अलावा गांच कोटिया, करीरा उन्हाणी, पोता, नोताना में विभिन्न पार्टियों के पोस्टर चस्पा हैं वहीं गाहड़ा रोड तथा सड़क के किनारे लगे उन्हाणी रोड पर खम्बों पर फ्लेक्सी पोस्टर चिपके हुए हैं जो सरेआम आदर्श चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नाके पर लगी टीम में नहर विभाग के एसडीओ जगेंद्र सिंह, पुलिस के सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण, एचसी सतेंद्र कुमार बीरसिंह, समशेर सिंह वाहनों को रूकवा कर विडियोग्राफी के साथ जांच कर रहे हैं। 18 सितंबर से स्थापित एि गए इस