- Hindi News
- किराए के नाम पर वरिष्ठ नागरिकों से झगड़ा
किराए के नाम पर वरिष्ठ नागरिकों से झगड़ा
किराए के नाम पर वरिष्ठ नागरिकों से झगड़ा
कनीना | राज्यपरिवहन की बसों में वरिष्ठ नागरिकों से किराए को लेकर आमतौर पर झगड़ा होता रहता है। प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक जो व्यक्ति 60 वर्ष से अधिक आयु का है तथा जिनके पहचान पत्र बने हुए हैं, उनका आधा किराया चार्ज होगा, लेकिन बस के परिचालक इसे मानने को तैयार नहीं होते। जिससे विवादास्पद स्थित उत्पन्न हो जाती है। वरिष्ठ नागरिकों ने सरकार से बसों के अंदर वरिष्ठ नागरिकों का आधा किराया लगेगा। गुढा वासी वरिष्ठ नागरिक रामौतार ने बताया कि हिसार डिपो की बस में यात्रा करते समय वह सरदार शहर से हिसार जा रहे थे तो परिचालक ने टिकट बनानी चाही तो उन्होंने वरिष्ठ नागरिक होने का प्रमाण पत्र दिखाते हुए आधा किराया लेने को कहा। परिचालक ने आदेश की कॉपी की मांग की जिससे स्थिति बिगड़ गई।