पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानदेय वृद्धि के लिए पंचायत समिति की बैठक

मानदेय वृद्धि के लिए पंचायत समिति की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानदेय वृद्धि के लिए पंचायत समिति की बैठक

कनीना | पंचायतसमिति कनीना की बैठक सभागार में हुई जिसमें विकास के मुद्दों पर चर्चा की। अध्यक्षता पंचायत समिति की चेयरपर्सन वेदकला यादव ने की तथा बैठक की कार्रवाई को समिति के कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश ने किया। सदस्यों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंच-सरपंच तथा जिला पार्षदों के मानदेय में वृद्धि कर दी तथा पंचायत समिति सदस्यों के मानदेय में बढ़ोतरी की कोई घोषणा नहीं की जिससे उनमें रोष व्याप्त है। ओमप्रकाश ने बताया कि उनका पिछला मानदेय वितरित कर दिया है। समिति के खाते में विकास राशि नहीं पहुंचने से अगला मानदेय वितरित नहीं किया जा सका। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष घमंडी लाल, सदस्या चमेली देवी, रामबास, सत्यवीर सिंह सुरजनवास, बिरेंद्र सिंह खेड़ा, विजय नांगल, राजबीर, पवन कुमार, नरेश, प्रविंद्र, फतेह सिंह सुंदरह, बाबुलाल, कमलेश, सुक्रमपा आदि उपस्थित थे।