निकासी का गंदा पानी सड़क पर , लोग परेशान
कनीनाउपमंडल के गांव करीरा में शिवमंदिर मार्ग में लंबे समय से निकासी का गंदा पानी इकट्ठा होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वतंत्रता सेनानी निहाल सिंह, प्रभातीलाल, अजीत सिंह सुरेश ने बताया कि गांव की महिला सरपंच ने बीते समय नाली बनवाई थी जिसका लेवल रास्ते के लेबल से ऊपर होने के कारण पानी बीच रास्ते में इकट्ठा हो रहा है। ग्रामीणों ने सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा कि नाली बनाते समय पंचायत राज के जेई ने नाली एवं गली का लेबल नहीं लिया। गंदा पानी नाली में जाकर रास्ते में जमा हो गया है। सरपंच से कई बार गली गुहार लगा चुके हैं