कनीना रेलवे स्टेशन पर यात्री को पीटा
कनीना रेलवे स्टेशन पर यात्री को पीटा
महेंद्रगढ़ | कनीनारेलवे स्टेशन पर हुए झगड़े में महेंद्रगढ़ के बुचोली रोड निवासी विकास घायल हो गया। घायल को जीआरपी पुलिस ने उपचार के लिए महेंद्रगढ़ सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचाराधीन है। घायल विकास ने बताया कि वह शनिवार को रेवाड़ी से भर्ती देखकर जोधपुर पैसेंजर ट्रेन से रहा था। कनीना स्टेशन पर वह पानी पीने के लिए ज्यों ही बाहर आया तो वहां उपस्थित 15-20 लड़कों ने उसे पीट-पीट कर घायल कर दिया। रेलवे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों ने उसे छुड़ाया।