- Hindi News
- राज्य स्तरीय खो खो स्पर्धा में 50 टीम दिखाएंगी दम
राज्य स्तरीय खो-खो स्पर्धा में 50 टीम दिखाएंगी दम
सीबीएसईकी ओर से 14वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन कनीना में किया जा रहा है। राव रामचंद्र स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में 14 जिलों की करीब 50 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
स्पर्धा के लिए तीन खेल मैदान तैयार किए गए हैं। मंगलवार को प्रतियोगिता का आरंभ हुआ। प्रतियोगिता के प्रारंभ में लड़कियों की टीम में आरएनएस सिधरावली एसवीपीएस सोनीपत की टीमें भिड़ी, वहीं लड़कों की टीम में एमआइएस सोनीपत अमेटी गुड़गांव तथा कैंब्रिज भारेड आरपीएस कनीना की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इस मौके पर होशियार सिंह यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक विकास होता है और टीम भावना विकसित होती है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे कंवर सिंह कलवाड़ी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई की तरह खेल भी जरूरी है। खेल से तन मन स्वस्थ रहता है। सीबीएसई के आब्जर्वर राकेश यादव ने कहा कि 19 आयुवर्ग की इस प्रतियोगिता में भिवानी, महेंद्रगढ़, जींद, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल, गुडग़ांव, मेवात, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, हिसार जिलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर खेल संयोजक बलवान सिंह, प्राचार्य सुनील यादव, जीडी बिरला, कमल सिंह, महेंद्र सिंह, प्रदीप बलिया मौजूद रहे।