शहीदों की कोई काैम नहीं होती : अभय
सन1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में नसीबपुर के मैदान में अंग्रेजों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अहीरवाल के महान शूरवीर राव तुलाराम के शहीदी दिवस पर मंगलवार को गांव नसीबपुर स्थित शहीदी स्मारक पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने पुष्प चढ़ा कर शहीदों को नमन किया।
प्रशासन की तरफ से डीडीपीओ दीपक यादव एवं बीडीओ धर्मवीर ने नसीबपुर स्थित राव तुलाराम के स्मारक पर जाकर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्घांजलि दी। श्रद्घांजलि सभा को संबोधित करते हुए डीडीपीओ ने कहा कि देश की आजादी के लिए राव तुलाराम ने अपना जो योगदान दिया था, उसे भूलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि आज देश के नवनिर्माण में अमर शहीद राव तुलाराम जैसे शूरवीरों की जरूरत है। इसलिए युवा राव तुलाराम के जीवन से प्रेरणा लेकर देश समाज के नवनिर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। श्रद्घांजलि सभा में उपस्थित कंवर सिंह चेयरमैन, अशोक सरपंच, कर्नल नित्यानन्द, ओमप्रकाश ठेकेदार, यादराम हुडिना, राजकुमार, देवकी नंदन, रामकिशोर और तनसुख समेत सैकड़ों लोगों ने शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीद राव तुलाराम समेत ज्ञात-अज्ञात शहीदों को नमन किया।
युवाओंने भाषण से दी स्वतंत्रता संग्राम की जानकारी : इसकेअलावा पाथ फाइंडर्स ग्रुप, नारनौल ने स्वास्तिक कोचिंग सेंटर पर राव तुलाराम के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। इस अवसर पर अनेक युवाओं ने भाषण के माध्यम से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महान शूरवीर राव तुलाराम द्वारा दिए गए योगदान बारे विस्तार से जानकारी दी। शहीदी दिवस कार्यक्रम में ग्रुप के प्रधान धीरेंद्र कुमार, दिनेश शर्मा, सुधीर गौत्तम, तुलसी, कुमारी विजय लक्ष्मी प्रोमिला समेत शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने श्रद्घांजलि देकर शहीदों को नमन किया।
शहीदोंको सम्मान देने का संकल्पद : शहीदीदिवस पर लेखिका एवं राव रामलाल की परपोत्री प्रवक्ता वैजयंती ने नसीबपुर स्थित शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। शहीदी स्मारक पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वैजयंती ने कहा कि अहीरवाल क्षेत्र के महान शूरवीर राव रामलाल, राव किशन सिंह, राव तेज सिंह, राव जीवाराम, राव सवाई सिंह राव तुलाराम समेत सैकड़ों रणबांकुरों ने नसीबपुर के मैदान में अंग्रेजी सेना से लड़ते हुए अ