राज्य खो-खो स्पर्धा में कनीना प्रथम
रामचंद्रपब्लिक स्कूल गाहड़ा रोड कनीना में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से पिछले तीन दिनों से चल रही सीबीएसई राज्य स्तरीय कलस्टर खो-खो प्रतियोगिता में लड़कियों में एलबीएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काहनोर, रोहतक प्रथम स्थान पर रही जबकि रामचंद्र पब्लिक स्कूल कनीना की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
डीएवी स्कूल फरीदाबाद की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की टीम में रामचंद्र पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम तथा आरईडी स्कूल छुछकवास की टीम द्वितीय स्थान पर रही। एमएलएस डीएवी नारनौल की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीमों को वयोवृद्ध एवं पूर्व नगरपालिका पार्षद मामन सिंह यादव के हाथों मैडल ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चेयरमैन राव होशियार सिंह, निदेशक सुनील यादव, प्राचार्य जीडी बिरला, डीपीई बलवान सिंह डिप्टी डायरेक्टर सुनीता यादव, राकेश कोच ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में रूचि लगाकर खेलने पर बल दिया। निदेशक सुनील यादव ने कहा कि जो टीमें पराजित हुई हैं वे अपनी गलतियों को दूर कर पुन: मैदान में आए ओर विजय पाने के लिए आखिरी अंक तक परिश्रम करें।