पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन घुटनों के दर्द के लिए पहुंची गांव रामबास ढाणा

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन घुटनों के दर्द के लिए पहुंची गांव रामबास ढाणा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | महेंद्रगढ़/कनीना

महिलाशक्ति जब आगे आती है तो बहुत बड़ी बदलाव की क्रांति आती है। देश प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की पूर्ण भागीदारी पश्चिमी संस्कृति नहीं हैं। यह तो हमारी अपनी संस्कृति है। जिसे गुलामी के काल में कुछ समय के लिए मर्यादा को देखते हुए परदे में किया था। उक्त विचार गुरुवार को कनीना के रामबास ढाणा गांव में गांव के भगत जी से अपने घुटनों एवं रीढ़ की हड्डी का इलाज करवाने के लिए आई उत्तरप्रदेश के फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद तथा केंद्रीय उद्योग एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष व्यक्त किए। इस दौरान साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि समाज एक गाड़ी है तथा महिला-पुरुष उसके पहिए है। जब समाज रूपी यह गाड़ी सही प्रकार से तभी चल सकती है जब दोनों पहिए बराबर साथ चले। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वह लगभग एक महीने में तीन बार रामबास ढाणा उपचार के लिए आई है। इस मौके पर पीएसओ प्रदीप यादव, जिला पार्षद कुलदीप यादव, अमरजीत रिवासा, डॉ. प्रेमराज यादव, अनिल यादव, सरपंच जितेंद्र, अजीत यादव, इंद्रजीत, सिकंदर, पवन पंच, पंच कांता यादव, सोमलता सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...