केंद्रीय मंत्री के जन्मदिवस पर हवन-यज्ञ
महेंद्रगढ़ | महेंद्रगढ़के राव तुलाराम चौक के पास योजना एवं रक्षा राज्यमंत्री भारत राव इंद्रजीत सिंह का 66वां जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक योगेश आर्य ने बताया कि राव इंद्रजीत सिंह क्षेत्र के लोगों, किसानों युवाओं को रोजगार अच्छी शिक्षा की मांग को वे हमेशा पुरजोर तरीके के साथ संसद में उठाते रहे हैं। इस अवसर पर कनीना से जेपी कोटिया, सुरेंद्र छितरौली, संदीप झुक, लक्की सिगड़, शिव कुमार, बहादुर सिंह, रूपचंद, लक्ष्मीनारायण आदि मौजूद रहे।