पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से मनाया जाएगा सुरक्षित जननी सप्ताह

आज से मनाया जाएगा सुरक्षित जननी सप्ताह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज से मनाया जाएगा सुरक्षित जननी सप्ताह

कनीना| राष्ट्रीयस्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा 15 से 19 दिसंबर तक सुरक्षित जननी सप्ताह मनाया जा रहा है। यह जानकारी प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार रोहिल्ला ने दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षित जननी सप्ताह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की पहचान कर रक्त, यूरीन के साथ कद एवं वजन की जांच की जाएगी। उच्च जोखिमपूर्ण गर्भवती महिलाओं की पहचान होने के बाद उन्हें उप स्वास्थ्य केंद्र से सामान्य अस्पताल के लिए रैफर किया जाएगा जहां उनके लिए अलग से वार्ड तैयार किया है। इस वार्ड में महिला विशेषज्ञों द्वारा उनकी संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार उपचार किया जाएगा। ऐसी जोखिमपूर्ण गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस ऑपरेटर को 102 नंबर पर अलर्ट रहने को सूचित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए सभी आशा वर्करों को अपने क्षेत्र में लगाया गया है।