- Hindi News
- कनीना में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोग भयभीत
कनीना में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोग भयभीत
कनीनाके गाहड़ा रोड पर इनवर्टर बैटरी की दुकान में हुई चोरी एवं ककराला वासी किसान भुरूमल के बैग से दिनदहाड़े 70 हजार रुपए चोरी होने की घटनाओं के बाद जनता में भय का माहौल पैदा हो गया है। सर्दी बढ़ने के साथ-साथ चोरी की घटनाओं में भी इजाफा होने लगा है जिससे जनता में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
इनवर्टर बैटरी की दुकान के संचालक खेड़ी वासी लालमण की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है, लेकिन अभी तक चोरों को कोई सुराग नहीं लग सका है। इसी प्रकार ककराला के किसान भुरूमल जो बैंक से 70 हजार रुपए निकलवाकर खाद लेने के लिए लाइन में लगा था, थक हार कर जब वह चाय पीने के लिए चाय की दुकान पर गया और चाय पीने लगा तो अज्ञात चोरों ने उस बैग को गायब कर दिया जिसमें 70 हजार रुपए थे। किसान ने पुलिस को शिकायत दी जांच भी की गई, लेकिन कोई आरोपी चिन्हित नहीं हो सका। प्रशासनिक आदेश के बावजूद गावों में ठीकरी पहरा नहीं लगाया जा रहा है। पखवाड़े भर पूर्व करीरा निवासी महावीर सिंह के फार्म से इनवर्टर बैटरी चोरी हुई जिसके आरोपी को पकड़ लिया गया था वहीं कनीना के बीडीपीओ कार्यालय से बचावास के ठेकेदार ओमप्रकाश की बाइक चोरी की घटना हुई।
इससे पूर्व कनीना मंडी में रहने वाले रोडवेज के चालक सुरेश शर्मा के घर से अज्ञात चोर आभूषण एवं नकदी चोरी कर ले गए थे। मेन गेट के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर चोर अंदर प्रवेश कर गए ओर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस इस घटना का पर्दाफाश कर भी नहीं सकी थी कि अटेली रोड़ रेलवे फाटक के नजदीक से राज सिंह डॉ. जितेंद्र मोरवाल के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने जेवरात नकदी सहित एलसीडी पर हाथ साफ कर दिया था।
इससे पूर्व गांव ढाणा में दो घरों से हजारों रुपए की नकदी सहित लाखों रुपए कीमत के आभूषण चोरी हो गए थे। ढाणा वासी बिजेंद्र कुमार बिमला देवी के घर से अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए की चोरी हो गई थी। जिसे ट्रेस आउट करने को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत का आयोजन कर प्रशासन को अल्टीमेटम भी दिया था। इस गांव में मा. रामचंद्र हवलदार सुमेर सिंह के घर से भी चोरी हो चुकी है। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। इधर, कनीना के थाना अध्यक्ष सूबेसिंह सिंह ने बताया कि चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करने क