- Hindi News
- उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहे फोन के बिल, लोग परेशान
उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहे फोन के बिल, लोग परेशान
कनीनाके उप डाकघर में तैनात डाक विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण कनीना शहर में उपभोक्ताओं को लम्बे समय से टेलीफोन के बिल नहीं मिल रहे हैं। जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस स्थिति में उपभोक्ताओं का विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। उपभोक्ता दीपक कुमार, राजीव, सुनील कुमार, विक्की, विकास, सत्यवीर सिंह, मनोज, पवन कुमार ने बताया कि बीएसएनएल के लैंड लाइन फोन के मासिक बिल डाक विभाग के माध्यम से वितरित किए जाने की व्यवस्था की गई है, लम्बे समय से उनके बिलों का वितरण नहीं किया जा रहा है। जिसकी एवज में उन्हें डुप्लीकेट बिल बनवाकर अदा करना पड़ता है। डाक विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से परेशान उपभोक्ताओं द्वारा बीएसएनएल के जेटीओ के कार्यालय में पहुंचकर बिल मिलने का विरोध जताया तो उन्होंने डाक विभाग को बिल वितरित करने संबंधी भेजे गए पत्र की कॉपी दिखाते हुए कहा कि उन्होंने बिल वितरण के लिए कई बार डाक विभाग को लिखा है।