पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजेंद्र सिंह बने कनीना थाना के प्रभारी

राजेंद्र सिंह बने कनीना थाना के प्रभारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनीना| कनीनाके थाना प्रभारी डॉ. हरिओम की सीआईए महेंद्रगढ़ बदली होने के बाद रविवार को उनके स्थान पर एसआई राजेंद्र सिंह ने थाने का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि कनीना में कोचिंग सेंटर संचालक की हत्या के बारे में बारीकी से जांच की जा रही है। जिसमें दोषी पाए जाने वाले लोगों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।