- Hindi News
- विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में रैन वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल रहा अव्वल
विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में रैन वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल रहा अव्वल
आरआरसीएमसीनियर सेकेंडरी स्कूल कनीना में दो दिवसीय विषय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाइट प्राचार्य धर्मबीर सिंह बाल्डोदिया ने इस विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने आज के वैज्ञानिक युग में इस तरह की प्रदर्शनी को एक अनूठी पहल बताते हुए बच्चों को उत्साहित किया।
उन्होंने प्रत्येक प्रोजेक्ट का बारीकी से निरीक्षण करते हुए विभिन्न तरह के प्रश्न पूछे बच्चों ने माकूल जवाब से मुख्य अतिथि का मन मोहा। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन रोशनलाल यादव ने बाल-वैज्ञानिकों को उत्साहित करते हुए इन बातों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की बात पर जोर दिया।
इस विज्ञान प्रदर्शनी में छियालीस प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया गया। जिसमें हाइड्रोकिल शिफ्ट, वाटर प्यूरीफिकेशन, इलेक्ट्रिसिटी फोरम स्पीड ब्रेकर, ग्लोबल वॉमिंग, लेमन बैट्री, इबोला वायरस, पोली हाउस, आरआरसीएम मॉडल आदि आकर्षण का केन्द्र रहे। इस अवसर पर अभिभावकों ने भी भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बच्चों की वैज्ञानिक सूझबूझ का परिचय दिया।
विद्यालय के संचालक रोशनलाल यादव ने अभिभावकों का विद्यालय प्रांगण पहुंचने पर हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर ललित कुमार लेक्चरार बायोलॉजी हैप्पी स्कूल महेंद्रगढ़, देव प्रकाश प्रो. भौतिकी इंजीनियरिंग कॉलेज कनीना, कुलदीप प्रो. कम्प्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग कॉलेज कनीना ने जज की भूमिका निभाई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञान प्रदर्शनी के ये रहे परिणाम
जूनियरवर्ग में रैन वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, मृदा अपरदन हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी मॉडल ने द्वितीय स्थान तथा वाटर लेव डिक्टर मॉडल वाटर साइकिल मॉडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में वेस्ट मैनेजमेंट ने प्रथम स्थान, स्वाइन फ्लू मॉडल नेविलेशन मॉडल ने द्वितीय स्थान तथा आटोमैटिक स्पिरिंग कलर मॉडल 21वीं सदी की सड़क मॉडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ-साथ आज विद्यालय में एडमिशन कम स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें 3253 बच्चों ने परीक्षा दी विज्ञान प्रदर्शनी का भरपूर लुप्त उठाया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन रोशनलाल यादव ने समस्त स्टाफ, पेरेंट्स बाहर से आए सभी गणमान्य अतिथियों का आभार प्रकट किया।
महेंद्रगढ़. आरआरसीएमसीनियर सेकेंडरी सकूल में दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी के अंतिम दिन मॉडल देखते अतिथिगण।