पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी बचाने बेटी पढ़ाने की ली शपथ

बेटी बचाने-बेटी पढ़ाने की ली शपथ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल|विधायक संतोषयादव ने गांव ढाणा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। वे लोगों को मूूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ क्षेत्र के चहुंमुखी विका के लिए प्रयासरत हैं। क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत के लिए 54 करोड़ रुपए मंजूर करवाए हैं। इस राशि से सड़कों का निर्माण कार्य शीध्र शुरु करवाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत गांव मोड़ी, मानपुरा ढाणा में ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढाओं की शपथ दिलवाई। इस दौरान मोड़ी की सरपंच मोनिका, मानपुरा के सरपंच राजकुमार, ढाणा सरपंच गजराज, भूतपूर्व सरपंच हीरा लाल, नीनू यादव, राज कुमार कनीना, अशोक ठेकेदार, मोहन सिंह, औम यादव, बुधराम कलवाड़ी, सन्दीप ढाणा, अनुज कुमार, ओमप्रकाश मौजूद रहे।